{"_id":"6a9dbc9c439f5ad5660a96bb","slug":"work-begins-on-nsgs-seventh-regional-hub-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158036-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एनएसजी के सातवें क्षेत्रीय केंद्र का शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एनएसजी के सातवें क्षेत्रीय केंद्र का शुरू हुआ काम
Mon, 07 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के सातवें क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनी गार्डन परिसर में आठ एकड़ भूमि पर बनने वाले केंद्र के लिए निर्माण एजेंसी ने मौके पर प्रारंभिक काम शुरू कर दिया है। परिसर में एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो तैनात रहेंगे, ताकि आतंकी घटना या किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन ने नजूल स्वामित्व वाली आठ एकड़ भूमि उद्यान विभाग के कंपनी गार्डन में एनएसजी केंद्र के लिए उपलब्ध कराई है। निर्माण क्षेत्र की सफाई शुरू कर दी गई है। एजेंसी ने मौके पर कंटेनर कार्यालय भी स्थापित कर दिया है।
प्रस्तावित केंद्र के आसपास कंपनी गार्डन के बड़ी संख्या में पेड़-पौधे हैं। निर्माण की जद में आने वाले पेड़-पौधों को हटाए जाने की संभावना है। आवंटित भूमि पशुपालन विभाग के पाली क्लीनिक की बाउंड्री से सटी हुई है।
विज्ञापन
141 करोड़ से बनेगा स्पेशल ऑपरेशन ट्रेनिंग सेंटर :
क्षेत्रीय केंद्र के साथ करीब 141 करोड़ रुपये की लागत से स्पेशल ऑपरेशन ट्रेनिंग सेंटर विकसित करने की योजना है। यहां विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों को विशेष अभियानों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र बनने से उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और मध्य प्रदेश में आपात स्थिति के दौरान एनएसजी की पहुंच कम समय में सुनिश्चित हो सकेगी।