{"_id":"6a9dbc7cbe58e3f25309e641","slug":"youth-drowns-in-the-saryu-while-bathing-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158049-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नहाते समय सरयू में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नहाते समय सरयू में डूबा युवक
Mon, 07 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट पर शनिवार दोपहर सरयू में स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं। रविवार को भी गुप्तारघाट से नया घाट तक नदी को खंगाला गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
बेगमगंज निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू ई रिक्शा चलाता था। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह चार दोस्तों के साथ गुप्तारघाट पहुंचा। तीन दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे, जबकि एक बाहर खड़ा था। स्नान के दौरान दो दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन चंद्रप्रकाश गहरे पानी में चला गया।
नदी से बाहर खड़े उसके दोस्तों ने करीब 20 मिनट तक उसका इंतजार किया और आसपास तलाश की। इसके बाद 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश शुरू कराई। बाद में एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंच गईं। रविवार को एसडीआरएफ के जवानों ने नावों की मदद से गुप्तारघाट से नया घाट तक नदी में सर्च अभियान चलाया।