{"_id":"6a929493dad849bd2b0946a0","slug":"video-ayathhaya-ma-garama-pacayata-kakaraha-ma-lga-garama-capal-garamanae-na-rakha-samasayae-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में ग्राम पंचायत ककराही में लगी ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में ग्राम पंचायत ककराही में लगी ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककराही के पंचायत भवन में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की जबरदस्त मौजूदगी देखने को मिली।
चौपाल का आयोजन नोडल सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल में हैंडपंप रीबोर, नाली, खड़ंजा, पुलिया, अमृत प्रमाण-पत्र व पेंशन से संबंधित मामले सामने आए।
ग्राम सभा निवासी प्रेम प्रकाश ने अपने घर के पास पुलिया निर्माण, राजित राम वर्मा ने चक्की के पास नाली निर्माण की जरूरत बताई, वहीं एस.पी. विश्वकर्मा के घर के पास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप के रीबोर की आवश्यकता बताई गई, जबकि पंचायत भवन पर लगे नल के रीबोर का भी मामला आया।
इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य रवि, रोहित, सुशीला ने बताया कि अभी तक उन्हें मानदेय नहीं मिला है, जिस पर पंचायत सचिव / प्रभारी एडीओ पंचायत हुसैन फारूकी ने कहा कि अपने खाते की एनपीसीआई, करवाकर आधार की कॉपी उपलब्ध करके बताएं।
इस अवसर पर पंचायत सहायक दीपक वर्मा, सफाई कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जबकि राजस्व व स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी पंचायत भवन में उपस्थित नहीं रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।