Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   System goes dormant after spending 37 lakhs; 'Amrit Sarovar' left to wither away amidst the bushes

Ayodhya News: 37 लाख खर्च कर सो गया सिस्टम, झाड़ियों में दम तोड़ रहा अमृत सरोवर

Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
System goes dormant after spending 37 lakhs; 'Amrit Sarovar' left to wither away amidst the bushes
34-पूराबाजार के कर्मा कोड़ी में सीढ़ियों पर रखे काँटे।-संवाद
हनुमतनगर। 37.23 लाख रुपये खर्च कर अमृत सरोवर का निर्माण कराने के बाद जिम्मेदारों ने मानो इससे मुंह मोड़ लिया है। निर्माण के महज तीन साल बाद ही इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। पूरा बाजार विकासखंड की ग्राम पंचायत कर्मा कोड़री में बने इस सरोवर में घास-फूस जमा है तो पटरियों पर झाड़ियों का कब्जा है। हालात यह हैं कि सरोवर तक पहुंचने के लिए व्यवस्थित रास्ता तक नहीं है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से मिशन अमृत सरोवर की शुरुआत की थी। इसके तहत भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई, मत्स्य पालन, पौधरोपण और ग्रामीणों की आजीविका को बढ़ावा देना था। साथ ही सरोवरों को ग्रामीणों के सामाजिक मेलजोल का केंद्र बनाने और उनके रखरखाव में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया था।
विज्ञापन


इसी उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष 2022 में कर्मा कोड़री में अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। इस पर अच्छी-खासी रकम खर्च होने के बाद भी जिम्मेदारों ने इसके रखरखाव से किनारा कर लिया। नतीजतन, सरोवर अपने उद्देश्य से भटक गया है। बुधवार को हमारी टीम ने इसकी मौजूदा स्थिति की पड़ताल की तो हर कदम पर बदहाली नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

पटरियों पर पैदल चलना भी मुश्किल

सरोवर में बरसात का पानी भरा हुआ है, लेकिन पानी की सतह पर जगह-जगह घास-फूस जमा है। चारों तरफ बनी पटरियों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इन पर पैदल चलना भी मुश्किल है। सरोवर तक पहुंचने के लिए कोई पक्का या व्यवस्थित मार्ग नहीं बनाया गया है। यहां तक पहुंचने के लिए पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। किनारे न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पानी तक पहुंचने के लिए घाट बनाया गया है। इसके अलावा परिसर के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है।

इनसेट

शिलापट और ध्वजारोहण स्थल के अलावा कोई पक्का निर्माण नहीं

सरोवर परिसर में पेड़-पौधे तो लगाए गए हैं, लेकिन उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। झाड़ियों के बीच पौधों की देखभाल भी नहीं हो रही है। शिलापट और ध्वजारोहण स्थल के अलावा परिसर में कोई अन्य पक्का निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में ग्रामीणों के बैठने, टहलने और सरोवर का बेहतर उपयोग करने की सुविधाएं विकसित करने का उद्देश्य अधूरा रह गया है।

इनसेट

प्रधान बोले, कच्चे काम की मिली थी अनुमति

ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह ने बताया कि 160X80 मीटर क्षेत्रफल में अमृत सरोवर बनाने के लिए कच्चे काम की अनुमति मिली थी। इसके तहत तालाब की खोदाई, बंधा निर्माण, पौधरोपण और बोरिंग आदि कार्य कराए गए थे। उन्होंने कहा कि सचिव से वार्ता कर सरोवर को दुरुस्त कराने की पहल की जाएगी। वहीं, इस महत्वपूर्ण योजना की निगरानी में लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है, लेकिन गांव का मामला होने के कारण वे खुलकर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।


खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि अमृत सरोवरों के निर्माण के बाद से ही उनके रखरखाव और निगरानी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई थी। यदि कहीं इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है तो सरोवरों का निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

34-पूराबाजार के कर्मा कोड़ी में सीढ़ियों पर रखे काँटे।-संवाद

34-पूराबाजार के कर्मा कोड़ी में सीढ़ियों पर रखे काँटे।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed