Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Medical college receives 10 postgraduate seats; specialists to be trained

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज को मिलीं परास्नातक की 10 सीटें, तैयार होंगे विशेषज्ञ

Wed, 11 Nov 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Medical college receives 10 postgraduate seats; specialists to be trained
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज को स्नातकोत्तर (पीजी) की 10 और सीटें मिल गई हैं। हालांकि, कॉलेज प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से 11 विषयों में कुल 26 सीटों की मांग की गई थी। शेष सीटों के लिए अब अपील करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एमबीबीएस के पांच बैचों की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को परास्नातक (पीजी) में दाखिला लेना होता है। दो चरणों में अब तक मेडिकल कॉलेज को पीजी की 39 सीटें मिल चुकी हैं। अगले चरण में कॉलेज प्रशासन ने 26 और सीटों के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


इनमें नेत्र रोग विभाग में दो, फोरेंसिक मेडिसिन, रेडियो डायग्नोसिस और बाल रोग विभाग में तीन-तीन, चर्म रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, रेस्पिरेटरी मेडिसिन और निश्चेतना विभाग में दो-दो सीटों की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एनएमसी की ओर से रेडियो डायग्नोसिस में दो, अस्थि रोग विभाग में दो, माइक्रोबायोलॉजी और फोरेंसिक मेडिसिन में तीन-तीन सीटें आवंटित की गई हैं।

प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने बताया कि इन सीटों के मिलने से विद्यार्थियों को विशेषज्ञता हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे। इससे अयोध्या के साथ ही आसपास के जिलों के चिकित्सा शिक्षा के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। वहीं, भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शेष सीटों के लिए भी अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed