{"_id":"6aae6620efbc068b520db055","slug":"video-ayathhaya-ma-bthaka-ka-btha-daaaiija-hamagarada-na-vayavasathao-oura-savathhao-para-tha-janakara-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बैठक के बाद डीआईजी होमगार्ड ने व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बैठक के बाद डीआईजी होमगार्ड ने व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर दी जानकारी
पूर्वांचल परिक्षेत्र के डीआईजी होमगार्ड प्रमोद पाल का अयोध्या दौरे का शनिवार को दूसरा दिन रहा। विभागीय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने होमगार्ड्स से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर जानकारी दी। बताया कि बैठक में होमगार्ड जवानों के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जवानों के टर्नआउट और वर्दी में सुधार को लेकर भी चर्चा हुई। थाना स्तर पर होमगार्ड्स के लिए हॉल बनाए जाने के सवाल पर डीआईजी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत इसकी व्यवस्था की जा रही है। जिन थानों में जगह उपलब्ध होगी, वहां निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। हालांकि कुछ स्थानों पर जगह की समस्या सामने आ रही है।निरीक्षण के दौरान होमगार्ड्स के अभिलेख, रिकॉर्ड और सीआर-ईआर समेत नियमित व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। भर्ती के बाद जवानों को तीन महीने की ट्रेनिंग दिए जाने की बात भी उन्होंने कही। ट्रेनिंग के बाद शासन के निर्णय के अनुसार उनकी ड्यूटी निर्धारित होगी। डीआईजी ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद सुविधाओं को लेकर पीपीएफ संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स को मिलने वाली सुविधाओं को लागू कराने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।