{"_id":"6abf8e9956e6f2b2050f39b1","slug":"video-ayathhaya-ma-aaganabugdha-karayakaratao-ka-samamana-tha-bcaca-ka-ananaparashana-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, दो बच्चों का अन्नप्राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, दो बच्चों का अन्नप्राशन
अयोध्या में सेवा संकल्प अभियान के तहत बीकापुर विकासखंड के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में चल रहे तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को दो बच्चों का अन्नप्राशन और दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अवधी में संवाद कर उनके कार्यों और अनुभवों को जाना।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव और परिवार से सीधे जुड़कर बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य व जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सेवा भाव को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने भी अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र परिवारों तक पहुंचाने और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बाल पुष्टाहार एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीडीपीओ ओमप्रकाश, एडीओ आरडी बद्रीनाथ पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, महिला मोर्चा की पारुल सिंह, राहुल तिवारी, गौतम चौरसिया, महिला चिकित्सक प्रतीक्षा वर्मा, डॉ. मोहम्मद शादाब समेत विभागीय कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।