{"_id":"6aef4869ec29254093087757","slug":"video-ayathhaya-lka-thahana-ka-macana-thakha-gaja-jaya-bjaragabl-ka-jayakara-hanamana-vabhashhanae-malna-na-maha-mana-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: लंका दहन का मंचन देख गूंजे जय बजरंगबली के जयकारे, हनुमान-विभीषण मिलन ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: लंका दहन का मंचन देख गूंजे जय बजरंगबली के जयकारे, हनुमान-विभीषण मिलन ने मोहा मन
नरेंद्र आर्य
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:18 PM IST
Link Copied
तारुन में श्री बजरंग रामलीला समिति खेमीपुर निधियावा के तत्वावधान में चल रही रामलीला में लंका दहन, अक्षय कुमार वध और विभीषण शरणागति का भावपूर्ण मंचन किया गया। हनुमान जी की पूंछ में आग लगते ही सोने की लंका धू-धू कर जलने लगी। इस दृश्य को देखकर दर्शकों ने जय बजरंगबली के जयकारे लगाए।
रामलीला में दिखाया गया कि लंका में प्रवेश के दौरान हनुमान जी की मुलाकात विभीषण से होती है। विभीषण उन्हें माता सीता का पता बताते हैं। इसके बाद हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचकर श्रीराम की दी हुई मुद्रिका माता सीता को देते हैं। श्रीराम के दूत होने का परिचय मिलने पर माता सीता को विश्वास हो जाता है। उनकी अनुमति से हनुमान जी अशोक वाटिका में फल खाने पहुंचते हैं और वहां उत्पात मचाने के साथ ही अक्षय कुमार सहित कई राक्षसों का वध कर देते हैं।
घटना की जानकारी रावण को मिलती है तो वह अपने पुत्र इंद्रजीत को भेजता है। इंद्रजीत हनुमान जी को ब्रह्मपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले जाता है। रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है। इसके बाद हनुमान जी पूरी लंका में आग लगा देते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद सईद, भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, निर्मल पांडेय और अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।