{"_id":"6aad385ebd78c667f40e8e80","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-ma-saugdhaka-caugdhakaranae-ka-le-cal-bldajara-atakaramanaekaraya-ma-khalbl-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में खलबली
अयोध्या के रुदौली में सड़क चौड़ीकरण की जद में आए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। कटरा हनुमानगढ़ी के पास पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर पहुंचते ही अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई। टीम ने शिवकुमार अग्रवाल की किराना की दुकान को ध्वस्त कर दिया, जबकि आलोक द्विवेदी की दुकान के अतिक्रमण वाले हिस्से को भी गिराया गया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ अरविंद सोनकर और लोक निर्माण विभाग के एई विकल्प कनोजिया मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बुलडोजर चलते देख आसपास के दुकानदारों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ छह-छह मीटर तक अतिक्रमण हटवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने जिन दुकानों और मकानों पर लाल निशान लगाए हैं, वहां चिह्नित अतिक्रमण को हटाया जाएगा। कुछ दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है।
चौड़ीकरण के बाद सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें सात मीटर चौड़ी काली डामर सड़क बनाई जाएगी, जबकि दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर चौड़ी पटरी रहेगी। सड़क चौड़ी होने से वाहनों के आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिनकी दुकान या मकान अतिक्रमण के दायरे में आ रहा है, वे स्वयं अपना सामान निकालकर जगह खाली कर दें। इससे कार्रवाई के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।
पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले ही दुकानदारों को दो-तीन दिन में सड़क की सीमा में आया सामान और अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। अब विभाग ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले अन्य अतिक्रमण भी जल्द हटाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।