{"_id":"6aad5138eaf73df7710fb874","slug":"video-ayathhaya-ka-malkapara-kashhatara-ma-taja-rafatara-bika-na-saugdhaka-para-kara-raha-yavaka-ka-mara-takakara-tha-ghayal-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, दो घायल
अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में रायबरेली अयोध्या राजमार्ग पर डबल नहर के पास शुक्रवार शाम सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पैदल सड़क पार कर रहा युवक और बाइक सवार घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के सथरी गांव निवासी सतीश शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक से मिल्कीपुर की ओर से घर जा रहे थे। डबल नहर के पास इसी दौरान सड़क पार कर रहे संतोष को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार सतीश को 108 एंबुलेंस की मदद से 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद हाईवे एंबुलेंस सेवा 1033 की व्यवस्था पर भी सवाल उठे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद करीब 45 मिनट तक हाईवे एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।पहले काफी देर तक फोन नहीं उठाया गया। करीब आधे घंटे बाद फोन उठने के बाद एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि, तब तक एक घायल को परिजन निजी वाहन से और दूसरे को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा चुके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।