{"_id":"6adf463eee924bcc2d07050a","slug":"video-ayathhaya-bta-kal-ma-thhamathhama-sa-nakal-vasarajana-yatara-vasaha-natha-ma-vasarajata-haii-chhaha-paratamae-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बैती कला में धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा, विसुही नदी में विसर्जित हुईं छह प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बैती कला में धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा, विसुही नदी में विसर्जित हुईं छह प्रतिमाएं
अयोध्या:-बीकापुर के बैती कला गांव में सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और माता रानी के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांव की गलियों से होते हुए शोभायात्रा विसुही नदी पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ छह दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
ग्राम प्रधान अनिल सिंह राजपूत के नेतृत्व में दोपहर को शुरू हुई शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे और युवा उत्साह के साथ शामिल हुए। डीजे पर बज रहे माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। अबीर-गुलाल उड़ाकर भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। शाम को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैदरगंज पुलिस मौजूद रही।
ग्राम प्रधान अनिल सिंह राजपूत ने बताया कि इस बार ग्राम पंचायत में नौ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इनमें तीन प्रतिमाओं का विसर्जन दशमी के दिन किया गया था, जबकि छह प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को हुआ। इस दौरान बंटी सिंह सहित आयोजन मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।