फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Run for Unity to be held on Sardar Patel birth anniversary

Ayodhya News: सरदार पटेल की जयंती पर निकलेगी रन फॉर यूनिटी

Mon, 26 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 26 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity to be held on Sardar Patel birth anniversary
अयोध्या। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 28 अक्तूबर को सबसे ऊंचे सरदार विषय पर संगोष्ठी होगी। 31 अक्तूबर को जयंती के अवसर पर गांधी पार्क से चौक तक रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) निकाली जाएगी। शाम को सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाने के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पत्रकारों ने बताया कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर होने वाले कार्यक्रम उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करने का अवसर हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी व भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रन फॉर यूनिटी के माध्यम से युवाओं और आमजन को एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed