Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बीकापुर पहुंचे विधायक अभय सिंह, नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण
{"_id":"6ae9e4bf186344860d0c6335","slug":"video-ayathhaya-bhajapa-ma-shamal-hana-ka-btha-pahal-bra-bkapara-pahaca-vathhayaka-abhaya-saha-na-aaganabugdha-kathara-ka-kaya-lkarapanae-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बीकापुर पहुंचे विधायक अभय सिंह, नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बीकापुर पहुंचे विधायक अभय सिंह, नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण
अयोध्या: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बीकापुर विकासखंड पहुंचे गोसाईगंज विधायक अभय सिंह का मंगलवार को समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित नौ आंगनबाड़ी केंद्रों और एक अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया।
पाली पूरब, राजौरा, शंकरपुर, रामनगर, भरहू खाता, मंगारी, रंडौली, पश्चिम पाली और भैरोपुर टिकरा ग्राम पंचायतों में बने आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया। वहीं बैतीकला गांव में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण हुआ।
कार्यक्रम में बाल पुष्टाहार, समाज कल्याण, उद्यान, खाद्य एवं रसद, वन, विद्युत, बेसिक शिक्षा और कृषि विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए। विधायक ने इन स्टालों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
इसके बाद पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला स्वावलंबन और सशक्तीकरण को बढ़ावा मिला है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गरीबों और जरूरतमंदों को बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर विधायक अभय सिंह और खंड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ला ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक गर्भवती महिला की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद ने किया। इस दौरान हैरिंग्टनगंज के बीडीओ आरएन भारती, बीकापुर बीडीओ गणेश दत्त शुक्ला, एडीओ आरडी बद्रीनाथ पांडेय, रविंद्र कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, प्रधान बजरंग सिंह, सुभाष वर्मा, बजरंग प्रसाद, बृज कुमार यादव, जगदीश यादव, पंचायत सचिव राजेश चौधरी, यास्मीन बानो, सृष्टि सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।