{"_id":"6ace1a94788bb8a03c0eed65","slug":"video-ayathhaya-alga-alga-tharaghatanao-ma-tha-yavaka-oura-mahal-ka-gaii-jana-paravara-ma-maca-kaharama-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवक और महिला की गई जान, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवक और महिला की गई जान, परिवारों में मचा कोहराम
अयोध्या : अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में इंटर की छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों में दो युवक भी दुर्घटना का शिकार हुए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
पहला हादसा जलालपुर-शाहगंज मार्ग पर हुआ। जानकीपुर लुत्फाबाद बछौली निवासी सारजेश (20) और उनके पड़ोसी शिव (17) सोमवार देर शाम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान सारजेश की मौत हो गई, जबकि शिव का इलाज जारी है।
दूसरा हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रयागराज हाईवे पर चौरे बाजार के निधियावां मोड़ के पास हुआ। परोमा मठिया निवासी चाहत उर्फ मुस्कान चौहान (17) त्रिलोकीनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है।
तीसरी दुर्घटना दोपहर में मंगारी गांव के पास हाईवे किनारे एक ढाबे के समीप हुई। परोमा मठिया निवासी श्यामा देवी (45) बाइक से जा रही थीं। इस दौरान दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल श्यामा देवी को सीएचसी बीकापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।