{"_id":"6ace358934716243dc0ee49a","slug":"video-ayathhaya-tharaga-padal-ma-mahalo-oura-blkao-ka-kaya-jaganprka-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: दुर्गा पंडाल में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: दुर्गा पंडाल में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
नरेंद्र आर्य
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:13 PM IST
Link Copied
रूदौली में शारदीय नवरात्र के दृष्टिगत ऐहार चौकी क्षेत्र में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। दुर्गा पंडाल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
महिला उपनिरीक्षक स्तुति गुप्ता, उपनिरीक्षक बालेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल छोटेलाल कनौजिया, कांस्टेबल सलमान अली, राहुल गौतम और धर्मेंद्र यादव ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर महिलाएं बिना संकोच पुलिस की मदद लें।
इसके साथ ही साइबर ठगी से बचने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी से ओटीपी साझा नहीं करने के प्रति भी सचेत किया गया। कार्यक्रम में सरकार की ओर से संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।