{"_id":"69a2f9022fd5ae534f03d39b","slug":"video-the-young-man-who-was-harassing-her-was-beaten-up-by-the-girl-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"परेशान कर रहे युवक की युवती ने की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vimal Sharma
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:47 PM IST
Link Copied
निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती को परेशान कर रहे युवक की युवती ने जमकर पिटाई की। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन तब तक युवक और पिटाई करने वाली युवती जा चुके थे।
थाना क्षेत्र के गांव की युवती निजी अस्पताल में कर्मचारी है। उसे कई दिन पूर्व भीकनपुर छोया निवासी युवक मिल गया। उसने किसी तरह युवती का नंबर ले लिया। वह उसे परेशान करने लगा। हिदायत देने के बाद भी बाज नहीं आया। उसे मिलने के कहता। एक दिन कहा कि वह उसे एक दिन के 20 हजार रुपये देगा। युवती ने उसके द्वारा परेशान करने के बारे में अपने परिजनों को बताया। युवक ने उससे नगर क्षेत्र के होटल में मिलने को कहा। जिस पर युवती बाइक पर सवार होकर अपने परिजनों के साथ नगर में आ गई, मगर उसने परिजनों को इधर उधर छिपा दिया। युवक को देखते ही उसे पकड़ लिया। लात घूंसों से उसकी पिटाई की। उसके इधर उधर छिपे परिजन भी आ गए। उन्होंने भी युवक की जमकर पिटाई की। आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर डायल 112 पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। लेकिन तब तक युवक और उसके साथ मारपीट करने वाले खिसक गए थे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।