फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cosmetics shopkeeper dies of heart attack.

Amroha News: कॉस्मेटिक दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 10 Sep 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cosmetics shopkeeper dies of heart attack.
जोया। कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी 45 वर्षीय राशिद अली की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को दुकान पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए टीएमयू स्थित निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। राशिद अली की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी शर्मीला और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। मौत की खबर से मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed