{"_id":"6b0a81cfa09d7bc52f041e0c","slug":"video-the-health-atm-machine-at-the-chc-is-out-of-order-and-no-replacement-has-been-provided-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की हेल्थ एटीएम मशीन खराब, बदल कर नहीं आई दूसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की हेल्थ एटीएम मशीन खराब, बदल कर नहीं आई दूसरी
Vimal Sharma
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:55 PM IST
Link Copied
गजरौला सीएचसी में मरीजों की करीब पांच या छह तरह की जांच के लिए लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन को खराब हो जाने पर उतारने के बाद उसकी सुध नहीं ली। उसे लगाए नहीं जाने के कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै।
सीएचसी में विभिन्न रोग से ग्रसित करीब पांच सौ मरीज रोजाना आते हैं। किसी काे बुखार की दवाई लेनी होती है तो कोई टीबी की जांच कराने के लिए आता हैै। सीएचसी में कभी कभार रजबपुर, हसनपुर, धनौरा, बछरायूंं तक के मरीज व हादसे में घायल लोग भी आ जाते हैं। मरीजों की लंबाई व वजन की जांच के साथ ही करीब आधा दर्जन से अधिक मामलों की जांच के लिए हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई। जिसे हाईवे किनारे स्थित एक बड़ी औद्योगिक इकाई ने लगवाया था। मगर यह हेल्थ एटीएम मशीन पिछले कुछ महीने पूर्व खराब हो गई। इसे सही कराने के लिए उतार लिया गया। अभी तक सही कर दोबारा नहीं लगाया गया हैै। इस कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज बिना जांच के ही वापस लौट रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ.पल्लवी गंगवार का कहना है कि हेल्थ एटीएम मशीन घटिया किस्म की लगाई गई थी। वह खराब हो गई। उसे सही कराने के लिए भेजा है। अभी तक सही नहीं हो सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।