{"_id":"693ad6e6c183d0801102ae2b","slug":"video-shakata-kalsha-yatara-ka-fal-ka-brasha-kara-kaya-savagata-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शक्ति कलश यात्रा का फूलों की बारिश कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की शक्ति कलश यात्रा का श्रीराम मंदिर समेत कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। रात को टोली ने गायत्री परिवार से जुड़े गीत व भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया। शक्ति कलश यात्रा बुधवार दोपहर 12 बजे दिल्ली की दिशा से चलकर भरतिया ग्राम स्थित श्रीराम मंदिर में आई। यहां पर शक्ति कलश का पूजन किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद शक्ति कलश यात्रा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में गई। यहां पर विद्यार्थियों व स्टाफ ने उस पर फूल बरसाए। उनको जीवन जीने की कला के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रबंधक रोहताश शर्मा, प्रधानाचार्य जीपी गोस्वामी, जया पांडेय, नवनीत उपाध्याय, प्रदीप अग्रवाल, ईशान अग्रवाल, नितिन बंसल, चैतन्य देव, देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। यहां से कलश यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करते हुए बस्ती मोहल्ला स्थित अग्रवाल भवन में गई। इस मौके पर शिशुपाल चौहान, अशोक कुमार, राकेश शर्मा, डीके शर्मा आदि मौजूद रहे। अग्रवाल भवन में रात आठ बजे से दीप यज्ञ किया गया। इससे पहले भजनों के माध्यम से शांति कुंज और गायत्री परिवार के उपदेशों को लोगों तक पहुंचाया। सुरजीत सिंह की टोली ने मन मोह लिया। इस मौके पर राम प्रकाश गर्ग, मुकेश सिंघल, रचना सिंघल, गीता गोयल, ऊषा शर्मा, चित्रा शुक्ला, दीपक कक्कड़, अशोक राय, राम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।