{"_id":"6a4fb2d6a4ba480a5508bfe8","slug":"video-gangas-water-level-rose-by-40-cm-following-the-release-of-28916-cusecs-of-water-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"28916 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने से 40 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28916 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने से 40 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर
गजरौला। 28916 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 40 सेमी बढ़ा गया है। तिगरी में गंगा किनारे की झोंपड़ी जल मग्न हो गई हैं। पंडे, पुरोहित, दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है।
कई दिन से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा था, लेकिन मंगलवार को अचानक घट गया था। जल स्तर 199.25 मीटर पहुंच गया था। बुुधवार को बिजनौर बैराज से 28916 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया। तिगरी में बाढ़ खंड विभाग के जेई ने जल स्तर 199.65 मीटर दर्ज किया। 24 घंटे में जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ने से तिगरी में बाढ़ का पानी किनारे पर पहुंच गया हैै। उसने झोंपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। जल स्तर बढ़ने से खादर और गंगा किनारे के गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।