{"_id":"6aa9b15f00a024a28e0d83af","slug":"fever-district-hospital-beds-full-six-more-suspected-swine-flu-cases-found-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-173112-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार : जिला अस्पताल में बेड फुल, छह और स्वाइन फ्लू आशंकित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार : जिला अस्पताल में बेड फुल, छह और स्वाइन फ्लू आशंकित मिले
विज्ञापन
अमरोहा। बारिश के बाद बढ़ी उमस और मौसम में बदलाव से मौसमी बीमारियां बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल के सभी वार्डों के बेड फुल हो गए हैं। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है। दो दिन में 2931 मरीज पहुंचे, जबकि मंगलवार को 1139 मरीजों ने परामर्श लिया। छह नए स्वाइन फ्लू आशंकित मरीज मिले, हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
मंगलवार को पंजीकरण काउंटर, ओपीडी और दवा केंद्र पर लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, गले में खराश और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. आवेश ने बताया कि मौसम बदलाव और संक्रमण से मरीज बढ़े हैं। मंगलवार को बुखार के चार और पेट दर्द के तीन गंभीर मरीज भर्ती किए गए। 12 डेंगू, सात चिकनगुनिया, 73 टाइफाइड और 117 मलेरिया आशंकित मरीजों की जांच हुई। स्वाइन फ्लू के छह नए मरीजों की जांच भी निगेटिव रही। अब तक 43 लोगों की जांच हो चुकी है।
मंगलवार को 115 एक्सरे, 70 अल्ट्रासाउंड और 85 सीटी स्कैन किए गए। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अस्पताल में बेड की व्यवस्था बनाए रखना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
इस मौसम में बाहर का खाना खाने से बचें और साफ पानी का ही इस्तेमाल करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। लगातार उल्टी-दस्त, तेज पेट दर्द या बुखार होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच कराएं। जांच में किसी मरीज में डेंगू या मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। स्वाइन फ्लू आशंकित छह लोगों की जांच कराई गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें घर पर रहने की सलाह दी गई है।
- डॉ. एके भंडारी, सीएमएस, जिला अस्पताल