फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Ramlila festival will be organized in the city from October 11 to 21.

Amroha News: शहर में 11 से 21 अक्तूबर तक होगा रामलीला महोत्सव का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Ramlila festival will be organized in the city from October 11 to 21.
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक से मुलाकात कर आगामी आदर्श रामलीला महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव 11 से 21 अक्तूबर तक जगदीश सरन हिंदू इंटर कॉलेज के बाहर मैदान में होगा।
विज्ञापन

कमेटी ने रामलीला मैदान, मेला परिसर और आसपास के मार्गों पर विशेष सफाई व सैनिटाइजेशन, मुख्य व संपर्क मार्गों को गड्ढामुक्त कराने, पर्याप्त प्रकाश और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन व पार्किंग, स्वच्छ पेयजल के टैंकर तथा एंबुलेंस और स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था कराने को भी कहा। एसडीएम ने संबंधित विभागों को समय से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री विकास टंडन, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, संरक्षक करुणेश गोयल, सह कोषाध्यक्ष अमित रस्तौगी, कुंवर विनीत अग्रवाल, शार्दुल अग्रवाल, संजीव प्रकाश यादव, अंकित गुप्ता, गौरव गोयल एडवोकेट, मनोज जोशी, संजीव सक्सेना एडवोकेट, संजीव गोयल और दिनेश रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed