{"_id":"682edd8ca3e4c32a65049713","slug":"video-video-amethi-sathagathha-parasathataya-ma-mahal-ka-mata-bta-na-pata-para-lgaya-marapata-ka-aarapa-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बेटी ने पिता पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बेटी ने पिता पर लगाया मारपीट का आरोप
रायबरेली के डीह क्षेत्र के पूरे बंशी मजरे पोठईं गांव की रहने वाली 34 वर्षीय संगीता की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में फुरसतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की बेटी पायल ने अपने पिता राजेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पायल का कहना है कि उसके पिता शराब के नशे में अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे और यह सब उसकी दादी (आजी) के कहने पर होता था। बुधवार रात भी पिता ने मां के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पायल ने बताया कि उसका एक छोटा भाई दीवान (4 वर्ष) भी है और अब दोनों अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहते। फुरसतगंज थाना प्रभारी श्रीराम पांडे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। चूंकि यह मामला रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।