Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
Patients were provided with medicines following check-ups at Aarogya Mela held at PHC in Chanderia Amethi
{"_id":"6b0beee9fc659edabc068b56","slug":"video-patients-were-provided-with-medicines-following-check-ups-at-aarogya-mela-held-at-phc-in-chanderia-amethi-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी के पीएचसी चंडेरिया में आरोग्य मेले में जांच के बाद मरीजों को दी गईं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के पीएचसी चंडेरिया में आरोग्य मेले में जांच के बाद मरीजों को दी गईं दवाएं
कोई बुखार से परेशान था तो किसी को खांसी और जुकाम ने घेर रखा था। कुछ अभिभावक बच्चों को त्वचा संबंधी परेशानी के उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। रविवार को अमेठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चंडेरिया पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। डॉक्टर ने मरीजों को देखकर जरूरी जांच कराई और दवाएं दीं। साथ ही मौसम में बदलाव के बीच सेहत का ध्यान रखने की सलाह भी दी।
चंडेरिया निवासी फिरदौस बानो बुखार और टाइफाइड की शिकायत लेकर पहुंचीं। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद जांच और दवा दी। भावलपुर निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी रेनू की त्वचा संबंधी परेशानी और बेटी नंदनी के उपचार के लिए पहुंचे थे। डॉक्टर ने दोनों को देखकर दवाएं दीं। गुलाल मिश्र का पुरवा निवासी धीरेंद्र कुमार मिश्र को जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत थी। उन्हें भी जांच के बाद दवा दी गई।
खौपुर निवासी मेराज अली अपनी भांजी उमैरा और बेटी आयषा को लेकर पहुंचे। दोनों बच्चियों को सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी परेशानी थी। डॉक्टर ने परीक्षण कर दवाएं दीं। मरीजों ने बताया कि आरोग्य मेले में डॉक्टर से परामर्श के साथ जांच और दवा मिलने से राहत मिली।
डॉ. सुशील चंद शुक्ला ने बताया कि मेले में पहुंचे मरीजों में अधिकतर को सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी समस्याएं थीं। उन्हें गर्म पानी का उपयोग करने, गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई। अस्पताल में जांच और दवाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर फार्मासिस्ट अरुण मिश्रा, लैब टेक्नीशियन काजल नायक, सीएचओ राजेश मील, आशा अनारकली और सफाईकर्मी आशीष यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।