{"_id":"6b0b2c2e721d3bb0bb06b824","slug":"sanitation-workers-stage-work-boycott-over-six-demands-amethi-news-c-96-1-ame1019-181413-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छह मांगों को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छह मांगों को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Sun, 29 Nov 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मानदेय में वृद्धि सहित छह मांगों के समर्थन में कामकाज से दूरी बनाए रखी। उनका कहना है कि लंबे समय से मांगों के निस्तारण की अपेक्षा की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा और 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा शामिल है। इसके अलावा महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने, कर्मचारियों के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने और पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। कर्मचारियों ने मानदेय में बढ़ोतरी को भी जरूरी बताया।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शीलवंत सिंह, मो. ताबिश और कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्र सिंह ततवाल को ज्ञापन सौंपा था। इसमें छह सूत्री मांगों का उल्लेख करते हुए उनके निस्तारण की मांग की गई थी। कर्मचारियों ने कहा कि वे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में योजनाओं के संचालन और कार्यों के क्रियान्वयन में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी नियमित कर्मचारियों की तरह आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा मिलनी चाहिए। शनिवार को कार्य बहिष्कार के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी मांगों की ओर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया।