Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven complaints filed, yet the path remains blocked

Amethi News: सात बार शिकायत, नहीं खुला रास्ता

Sun, 29 Nov 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven complaints filed, yet the path remains blocked
बाजार शुकुल थाने में ​शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण।-संवाद
संग्रामपुर। मधुपुर खदरी की नीतू सिंह ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में कहा कि साहब...पड़ोसी ने रास्ते में नींव डालकर हमारा आवागमन बंद कर दिया है। सात बार शिकायत की, लेकिन कोई जांच करने तक नहीं पहुंचा। विरोध करने पर विपक्षी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन


नीतू की तरह अन्य फरियादियों ने भी भूमि विवाद और रास्ते से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। संग्रामपुर थाने में सुबह 11:20 बजे थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनीं। नीतू सिंह ने बताया कि पड़ोसी ने उनके आने-जाने के रास्ते पर नींव डाल दी है। इससे परिवार को परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी से लेकर अमेठी तहसील और संग्रामपुर थाने तक कई बार शिकायत कर चुकी हूं, लेकिन अब तक कोई जांच करने नहीं आया। उन्होंने रास्ता खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


कुड़वा महम्मदपुर निवासी सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पड़ोसी ने न्यायालय के स्थगन आदेश वाली जमीन पर रातोंरात कंटीली झाड़ियां रखकर रास्ता बंद कर दिया है। जमीन पर गड्ढा खोदकर पशु बांधे जा रहे हैं। उन्होंने स्थगन आदेश का पालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहजीपुर भीटहरी निवासी बुजुर्ग राम सहाय ने बताया कि चकबंदी के दौरान पड़ोसी ने उनके चक पर अपना चक बनवा दिया था। इसके बाद न्यायालय में मामला चला और उनके पक्ष में फैसला हुआ। नक्शा भी दुरुस्त हो गया, फिर भी पड़ोसी नाप-जोख नहीं होने दे रहा है। उन्होंने पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की।


गौरीगंज थाना समाधान दिवस में एसपी सरवणन टी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पहाड़पुर निवासी देवेंद्र पांडेय ने नाली विवाद की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed