Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Humans should perform good deeds.

Amethi News: मनुष्य को करने चाहिए अच्छे कर्म

Sun, 29 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Humans should perform good deeds.
संग्रामपुर के कंसापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
अमेठी सिटी। कंसापुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन शनिवार को वृंदावन धाम से पधारे प्रवाचक रामचंद्र दास ने श्रद्धालुओं को अच्छे कर्म करने और परोपकार की भावना अपनाने की प्रेरणा दी। कहा कि मनुष्य की पहचान उसके धन और पद से नहीं, बल्कि उसके कर्मों और व्यवहार से होती है। किसी जरूरतमंद की मदद करना, दुखी व्यक्ति को सहारा देना और दूसरों के प्रति प्रेम का भाव रखना ही सच्चे धर्म की पहचान है।
विज्ञापन


प्रवाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मनुष्य को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। कथा का श्रवण तभी सार्थक है, जब उसकी शिक्षाओं को जीवन में उतारा जाए। मनुष्य को अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के प्रति भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। क्रोध, अहंकार और ईर्ष्या जैसे विकारों से दूर रहकर विनम्रता और सद्भाव के साथ जीवन बिताना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छे विचार और श्रेष्ठ कर्म ही व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाते हैं। श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में अमीरी-गरीबी का भेद नहीं होता। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपनाकर मित्रता की गरिमा और निस्वार्थ प्रेम का आदर्श प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य यजमान शांति देवी, नागेंद्र सिंह भोला, संतोष शास्त्री, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed