{"_id":"67c706d9cc952df2b204813d","slug":"video-amethi-eaaratao-karayalya-ma-kama-bnatha-lgabhaga-10-hajara-lisasa-padaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: एआरटीओ कार्यालय में काम बन्द, लगभग 10 हजार लाइसेंस पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: एआरटीओ कार्यालय में काम बन्द, लगभग 10 हजार लाइसेंस पेंडिंग
करीब दो सप्ताह पहले जिले के एआरटीओ का तबादला शाहजहांपुर हो गया। एआरटीओ के तबादले के बाद नए एआरटीओ अभी तक कार्यभार ग्रहण नही किया। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में सैकड़ो आवेदन पेंडिंग है। नए एआरटीओ के ज्वाइन न करने से आफिस आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लोग अपनी फाइलों को लेकर इधर उधर भटकने को मजबूर है।
अमेठी के एआरटीओ सर्वेश सिंह का तबादला शाहजहाँपुर कर दिया जबकि अयोध्या के एआरटीओ प्रवीण सिंह को अमेठी की जिम्मेदारी मिली। तबादले की बाद भी प्रवीण सिंह अमेठी ज्वाइन करने नही पहुँचे जिसका कारण ये रहा कि अमेठी एआरटीओ सर्वेश सिंह भी अमेठी में जमे रहे। दो सप्ताह पहले शासन से मिले निर्देश के बाद सर्वेश सिंह अपनी कुर्सी छोड़ते हुए शाहजहांपुर पहुँच गये जहाँ उन्होंने ज्वाइन भी कर लिया लेकिन अमेठी के एआरटीओ बनाये गए प्रवीण सिंह अमेठी नही पहुँचे।
दो सप्ताह बाद भी नए एआरटीओ प्रवीण सिंह के ऑफिस न पहुचने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी फाइलों को लेकर एआरटीओ कार्यालय में चक्कर लगाने को मजबूर है। एआरटीओ आफिस में तैनात अन्य अधिकारियों और कर्मचारियो का कहना है जब तक बड़े साहब नही आएंगे कोई भी काम नही होगा क्योंकि बिना उनकी शाइन के कोई भी फाइल पास नही होती है।
एआरटीओ कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लगभग 10 हजार लाइसेंस पेंडिंग हैं। जो लर्निंग लाइसेंस परमानेंट होने थे उनका काम नहीं हो पा रहा है। लगभग ढाई सौ से ऊपर गाड़ियों के फिटनेस का काम नहीं हो पाया है। बिना फिटनेस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही है। इसी प्रकार आरसी ट्रांसफर के भी लगभग डेढ़ सौ मामले पेंडिंग में है। लगभग 2500 पंजीकरण भी पेंडिंग पड़े हैं। अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होने और दर्ज होने का काम पूरी तरह से बाधित है।कार्यालय का सर्वर तकनीकी खराबी से भी जूझ रहा है। आईपी ऐड्रेस में लगातार समस्या चल रही है। जिसको लेकर विभाग द्वारा उच्च स्तर पर अवगत भी कराया गया है। लेकिन समस्या सही नहीं हो पाई है। अपने कार्य के लिए कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।