{"_id":"6ad76fae2025545b20059ca2","slug":"video-video-amatha-ma-shararama-ka-jayakara-sa-gaja-mathana-thha-thha-kara-jal-ravanae-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में श्रीराम के जयकारों से गूंजे मैदान, धू-धू कर जला रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में श्रीराम के जयकारों से गूंजे मैदान, धू-धू कर जला रावण
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी मंगलवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद श्रीराम के जयकारों के बीच रावण के पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा। कस्बों और ग्रामीण अंचलों में लगे दशहरा मेलों में लोगों की भीड़ उमड़ी। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और खिलौनों व मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी की।
गौरीगंज के सैंठा तिराहा स्थित रामलीला मैदान में शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। अमेठी के रामलीला मैदान में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्बे में राम दरबार की झांकी निकाली गई। आरती के बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। रावण का पुतला जलते ही मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद आतिशबाजी का दौर चला।
संग्रामपुर के जोगा अम्मरपुर मेले में भी रावण का दहन किया गया। शीतलागंज बाजार, कालिकन धाम, बरदहिया, अम्मरपुर, करौंदी, मेला का बगिया और विशेषरगंज समेत कई स्थानों पर मेले लगे। जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, फुरसतगंज, बाजार शुकुल, शाहगढ़, भादर और तिलोई क्षेत्र में भी दशहरा मेले में भीड़ उमड़ी। मुसाफिरखाना में जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने मेला स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।