{"_id":"6ad66a48f1286edf75099d35","slug":"villager-attacked-with-a-knife-after-objecting-to-the-untying-of-a-buffalo-amethi-news-c-96-1-ame1016-178520-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भैंस खोलने का विरोध करने पर ग्रामीण पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भैंस खोलने का विरोध करने पर ग्रामीण पर चाकू से हमला
Tue, 20 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। उमरवल गांव में रविवार रात पशुशाला से भैंस खोलकर ले जाने का विरोध करने पर अरविंद प्रजापति पर चाकू से हमला कर दिया गया। उनके दोनों हाथों में चोटें आईं। उन्होंने घर से 20 हजार रुपये और जेवर गायब होने का आरोप भी लगाया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है।
अरविंद के मुताबिक रविवार रात वह छह वर्षीय भतीजे के साथ घर के बाहर लेटे थे। उनकी मां शांति दोनों बहुओं कविता और संतोष के साथ रायबरेली-अयोध्या हाईवे किनारे दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को पशुशाला से भैंस खोलकर ले जाते देखा। उन्हें पकड़ने दौड़े तो एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। घायल अरविंद का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
शांति ने घर से 20 हजार रुपये, चांदी की पायल और मंगलसूत्र में लगी सोने की लॉकेट गायब होने की जानकारी भी पुलिस को दी। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। ग्रामीण की मां की अटैची खुलवाकर देखी गई तो कथित तौर पर गायब बताया गया सामान उसमें मौजूद मिला। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।