फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP: Intercity Express pelted with stones, train manager injured; train remained at the station for 12 minutes,

यूपी: इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन मैनेजर घायल; स्टेशन पर 12 मिनट खड़ी रही, जीआरपी ने दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2026 11:17 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अमेठी
अमर उजाला, अमेठी Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 21 Oct 2026 11:17 AM IST
सार

वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर अमेठी स्टेशन से पहले अज्ञात युवक ने पथराव कर दिया। घटना में ट्रेन मैनेजर हरिकेश घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। ट्रेन करीब 12 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Intercity Express pelted with stones, train manager injured; train remained at the station for 12 minutes,
अमेठी में ट्रेन पर पथराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर मंगलवार रात अमेठी स्टेशन से पहले अज्ञात युवक ने पथराव कर दिया। पथराव में ट्रेन मैनेजर हरिकेश घायल हो गए। वह रायबरेली के रहने वाले हैं। घटना के बाद ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई। ट्रेन मैनेजर ने वॉकी-टॉकी के जरिये स्टेशन अधीक्षक और चालक को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


ट्रेन के अमेठी स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने घायल ट्रेन मैनेजर को सीएचसी अमेठी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस मंगलवार रात निर्धारित समय से अमेठी स्टेशन पहुंची। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्टेशन से पहले ट्रेन पर हुए पथराव से रेलकर्मियों में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के संचालन और घायल कर्मचारी के उपचार की व्यवस्था की गई। रात 8:58 बजे ट्रेन अमेठी स्टेशन पहुंची। घायल ट्रेन मैनेजर को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। 

इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात 9:10 बजे ट्रेन को लखनऊ की ओर रवाना किया गया। करीब 12 मिनट तक ट्रेन अमेठी स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रायबरेली से दूसरे गार्ड की मदद ली गई।

घटना के बाद जीआरपी ने अज्ञात युवक की तलाश और पथराव के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के एसओ चंचल कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed