फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   अमेठी में 608 वोटरों के सत्यापन पर सपाइयों ने उठाए सवाल, ग्रामीण बोले-बीएलओ ने दिया फॉर्म सात

अमेठी में 608 वोटरों के सत्यापन पर सपाइयों ने उठाए सवाल, ग्रामीण बोले-बीएलओ ने दिया फॉर्म सात

Sat, 07 Feb 2026 03:22 PM IST
Bhupendra Singh भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Feb 2026 03:22 PM IST
अमेठी में 608 वोटरों के सत्यापन पर सपाइयों ने उठाए सवाल, ग्रामीण बोले-बीएलओ ने दिया फॉर्म सात
अमेठी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बरसंडा गांव में फॉर्म सात के कथित दुरुपयोग को लेकर विवाद गहरा गया है। 608 वोटरों के सत्यापन को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है । शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस जिला एसआईआर प्रभारी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के बूथ लेवल एजेंट फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम अनुपस्थित, मृतक या डुप्लीकेट दर्शाकर सूची से हटाने का प्रयास कर रहे है। बरसंडा के ग्रामीणों ने बताया कि नाम हटाने के लिए शुक्रवार को उन्हें फॉर्म सात दिया गया है, जिसके बाद से माहौल गरमा गया है। गांव के आफताब हुसैन, अलाउद्दीन, रुखसार ने बताया कि फॉर्म सात मिला है, जिसमें उनको अनुपस्थित बताया गया है। आमिर और जान मोहम्मद ने बताया कि उन्हें मृतक की श्रेणी में डाल दिया गया है। सैय्यद नगर के मेराज ने भी खुद को अनुपस्थित दिखाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। प्रभावित मतदाताओं का कहना है कि वे गांव में ही निवास करते हैं और नियमित रूप से मतदान करते आए हैं, फिर भी उनके नाम सूची से काटे जाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। ग्रामीण शराफत हुसैन के अनुसार, तहसील स्तर से सैकड़ों की संख्या में प्रारूप फॉर्म सात भेजे गए, जिनमें मतदाताओं को विभिन्न कारणों से अनुपस्थित या मृतक दर्शाया गया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई एक विशेष वर्ग को निशाना बनाने के उद्देश्य से राजनीतिक दबाव में की जा रही है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा बूथ एजेंट अमरनाथ ने प्रारूप फॉर्म सात पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, अमरनाथ ने इन आरोपों से इन्कार किया है, जिससे प्रकरण और अधिक संदेहास्पद हो गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने इसे लोकतंत्र और संविधान की भावना के विरुद्ध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम योजनाबद्ध तरीके से हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पार्टी इसे जनआंदोलन का रूप देगी। कांग्रेस जिला एसआईआर प्रभारी खुर्शीद अजीज ने भी फॉर्म सात के अत्यधिक उपयोग पर सवाल उठाते हुए तहसील प्रशासन की भूमिका पर संदेह जताया और स्वतंत्र जांच की मांग की। चारों बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने बताया कि उन्हें तहसील से सुपरवाइजर के माध्यम से फॉर्म प्राप्त हुए थे, जिनमें कुछ नामों को डुप्लीकेट, मृतक या अनुपस्थित दर्शाया गया था। बूथवार आंकड़ों के अनुसार, बरसंडा में बूथ संख्या 126 पर 167, 127 पर 170, 128 पर 210 और 129 पर 61 फॉर्म सात जारी किए गए, जिनकी संख्या लगभग 608 है। इसके अलावा तेतारपुर में भी बूथ संख्या 130 पर 127 और बूथ 131 पर 70 मतदाताओं के नाम विलोपन सूची में बताते हुए फार्म सात जारी किए गए हैं । मुसाफिरखाना एसडीएम अभिनव कनौजिया ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। बगैर सत्यापन के किसी का नाम नहीं काटा जाएगा। अगर किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

video: कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई सीटेट की परीक्षा, जांच के बाद मिला प्रवेश

07 Feb 2026

Ujjain News: महाकाल की शरण में पहुंचे गायक मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- मैं बहुत भाग्यशाली हूं

07 Feb 2026

VIDEO: मथुरा सड़क हादसा...छह यात्रियों की मौत, घायलों का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी ने ये कहा

07 Feb 2026

VIDEO: मथुरा सड़क हादसा...छह यात्रियों की मौत, घायलों का हाल जानने पहुंचे एसएसपी

07 Feb 2026

फतेहाबाद के टोहाना में लुट के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली

07 Feb 2026
विज्ञापन

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता: नोएडा कार्यालय में ग्रैंड फिनाले का आगाज, दिमागी जोर आजमाएंगे बच्चे

07 Feb 2026

Burhanpur News: बहन को बचाने में गई 18 वर्षीय लक्ष्मी की जान, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

07 Feb 2026
विज्ञापन

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नया अध्याय: "माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास" थीम पर आज राज्यव्यापी पेरेंट वर्कशॉप

07 Feb 2026

अंबाला में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वॉयड से कराई जांच

07 Feb 2026

Bihar News: एक घंटे में उलट गई लुटेरों की चाल! पिकअप लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

07 Feb 2026

Ujjain Mahakal: सूर्य-चन्द्र और मोगरे की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

07 Feb 2026

Bihar News: 'बम सेट कर दिया है, पेमेंट कर दो', व्यवसायी को धमकी भरा कॉल, पुलिस जांच में जुटी

07 Feb 2026

कानपुर: घाटमपुर में ट्राला–बाइक भिड़ंत, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

07 Feb 2026

औरैया: ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

07 Feb 2026

Haridwar: एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर हरिद्वार में कल चलेगा स्वच्छता का महा अभियान, सीएम और राज्यपाल ने भी की अपील

06 Feb 2026

Rudraprayag: डीएम बोले- केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि, राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज

06 Feb 2026

Rudraprayag: तिलवाड़ा चौकी के पास शराब से भरे ट्रक बीते 15 दिन से एनएच पर खड़े

06 Feb 2026

Tharali: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर बने तालाब की नाली बनाकर की निकासी

06 Feb 2026

Indore News: खजराना मंदिर से नहीं मिल रही निःशुल्क दवाइयां, बच्चों ने शिकायत दर्ज करवाई

06 Feb 2026

Tehri: कीर्तिनगर पुलिस ने एनएसएस कैंप चौरास में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया

06 Feb 2026

Haridwar: हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

06 Feb 2026

Indore Water Tragedy: जर्जर लाइनों से गंदा और पीने का नर्मदा जल आपस में मिल रहा

06 Feb 2026

Tharali: एसएचजी की महिलाओं को गैर कृषि आधारित लघु उद्योग शुरू करने के लिए दिया प्रशिक्षण कार्यक्रम

06 Feb 2026

VIDEO: 'अंग्रेजी के साथ इतिहास की जानकारी भी रखें जवान', IB एडिशनल डायरेक्टर ने परखी ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था

06 Feb 2026

VIDEO: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, बरातियों से भरी बस में मच गई चीखपुकार; दो लोग घायल

06 Feb 2026

38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सीएम सैनी नौ फरवरी को गुरुग्राम में करेंगे सम्मानित

06 Feb 2026

Jabalpur News: पार्षद शफीक हीरा और भांजे पर इनाम घोषित, मामला फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने का

06 Feb 2026

यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत, 2027 में तीसरी बार बनाएंगे सरकार: ब्रजेश पाठक

06 Feb 2026

Burhanpur News: ढोल उठाने पर खून-खराबा! लालबाग रेलवे स्टेशन पर मजदूरों में चाकूबाजी, एक गंभीर घायल

06 Feb 2026

Khandwa News: घर से भागकर लव मैरिज के बाद ओंकारेश्वर पहुंचे प्रेमी जोड़े पर चाकू से हमला, तीन लोग हुए घायल

06 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed