{"_id":"6a5f8fab18589d8265044c2e","slug":"video-video-rahal-va-akhalsha-ka-garafatara-ka-varathha-ma-sapaiya-na-kaya-paratharashana-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राहुल व अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राहुल व अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया।
प्रदेश सचिव जयशंकर पांडेय ने कहा कि जब तक राहुल व अखिलेश की रिहाई नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की। इस दौरान सपा नेता महेंद्र यादव राम सुरेश वर्मा, धर्मेंद्र यादव, ओमकार वर्मा, बादशाह खान, छात्र समाज के महासचिव मनोज यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।