{"_id":"6ab4f919996f0a1692041029","slug":"video-video-matara-rajabhara-bl-bhamafaya-sapa-ka-rajaya-samajha-raha-ha-yaha-bb-ka-rajaya-ha-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंत्री राजभर बोले- भूमाफिया सपा का राज्य समझ रहे हैं, यह बाबा का राज्य है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंत्री राजभर बोले- भूमाफिया सपा का राज्य समझ रहे हैं, यह बाबा का राज्य है
अंबेडकरनगर जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बरियावन-किछौछा मार्ग पर हंसराज बालिका इंटर कॉलेज के पास हुई घटना को लेकर भूमाफिया पर निशाना साधा। बृहस्पतिवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भूमाफिया अभी भी सपा का राज्य समझ रहे हैं, जबकि यह बाबा का राज्य है। गरीबों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीबों के आशियाने और रोजी-रोटी को नुकसान पहुंचाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस दौरान मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश सचिव रविकांत प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राजभर, जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र राजभर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।