फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   29 players selected for the division in district-level trials.

Ambedkar Nagar News: जिला स्तरीय ट्रायल में 29 खिलाड़ियों का मंडल के लिए चयन

Thu, 24 Sep 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
29 players selected for the division in district-level trials.
शहर के एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को कुश्ती के ट्रायल के दौरान विपक्षी ​को पटखनी देता ​खिल
अंबेडकरनगर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में कुश्ती और एथलेटिक्स के 29 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। इनमें जूनियर बालक कुश्ती के 13 और सीनियर महिला-पुरुष एथलेटिक्स के 16 खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी अयोध्या में मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जूनियर बालक कुश्ती के फ्री स्टाइल में 57 किलो वर्ग में सुमित, 61 किलो में नीरज, 65 किलो में दिग्विजय, 70 किलो में उत्पल, 74 किलो में विशाल, 79 किलो में प्रांजल, 86 किलो में अर्जुन और 92 किलो में राज बाबू चुने गए। ग्रीको रोमन में 55 किलो में सूरज, 60 किलो में आदित्य सिंह, 63 किलो में विजय, 67 किलो में उत्कर्ष और 82 किलो में सुंदरम शुक्ला का चयन हुआ है। कुश्ती का मंडल ट्रायल 28 सितंबर को दोपहर दो बजे अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में होगा। प्रदेशीय प्रतियोगिता तीन से पांच अक्तूबर तक इटावा में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत होने वाली सीनियर महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग में आयुष शर्मा, संदेश, सुमित मौर्य, हिमांशु, आदित्य गुप्ता, आयुष उपाध्याय, सूरज कुमार, अख्तर अली, आलोक वर्मा और अर्जुन प्रजापति चुने गए हैं। महिला वर्ग में स्वास्ती, गायत्री, साक्षी राजभर, राधिका यादव, मानवी और साक्षी कुमारी का चयन हुआ है। एथलेटिक्स का मंडल ट्रायल 26 सितंबर को दोपहर एक बजे अयोध्या में होगा। प्रदेशीय प्रतियोगिता 29 और 30 सितंबर को बरेली में प्रस्तावित है। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने चयनित खिलाड़ियों से मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed