{"_id":"6af7186e32fc0902540b3cf7","slug":"video-video-khatha-ka-shatha-ka-namataranae-btana-nakal-yavaka-ka-saugdhaka-hathasa-ma-mata-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खुद की शादी का निमंत्रण बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खुद की शादी का निमंत्रण बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत
शादी का निमंत्रण बांटने मौसी के घर जा रहे मऊ जिले के सुरहुरपुर निवासी सुमित तिवारी (28) की शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। जहांगीरगंज क्षेत्र के नरियांव-माडरमऊ मार्ग पर बीएम मेमोरियल स्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुमित सऊदी अरब में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। दो दिन पूर्व ही 11 नवंबर को वह घर लौटे थे। 24 नवंबर को तिलक और 27 नवंबर को शादी होनी थी। वह चकपुरवा गांव निवासी मौसी के घर निमंत्रण देने जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर पहले दोपहर ढाई बजे हादसा हो गया।
परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हाथों में निमंत्रण कार्ड लेकर निकले सुमित के दूल्हा बनने का सपना अधूरा रह गया। हादसे की खबर से घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि परिजनों की लिखित मांग पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।