{"_id":"6af6cb089d46918aeb03e5db","slug":"video-municipal-team-is-busy-cleaning-shivala-ghat-before-chhath-puja-in-ambedkar-nagar-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में छठ पूजा से पहले शिवाला घाट की सफाई में जुटी नगर पालिका की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में छठ पूजा से पहले शिवाला घाट की सफाई में जुटी नगर पालिका की टीम
अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील स्थित तमसा नदी किनारे स्थित शिवाला घाट की बदहाल व्यवस्था को लेकर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को घाट की साफ सफाई के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों को लगाया गया। कर्मचारियों ने घाट परिसर में सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि छठ महापर्व से पहले शिवाला घाट पर टूटी सीढ़ियां, जगह-जगह फैली गंदगी, प्रकाश व्यवस्था की कमी और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग उठाई थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।