{"_id":"6aca0907ce062748890683fb","slug":"video-video-ekalvaya-satadayama-ma-taraka-capayanashapa-ka-aagaja-parabhara-matara-oma-parakasha-rajabhara-bha-pahaca-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एकलव्य स्टेडियम में तैराकी चैंपियनशिप का आगाज, प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एकलव्य स्टेडियम में तैराकी चैंपियनशिप का आगाज, प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी पहुंचे
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय सीनियर शॉर्ट कोर्स तैराकी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। डीएम ईशा प्रिया, तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राजा जय प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी आयोजन में पहुंचे। इस दौरान जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और तैराकी प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार को लेकर सवाल उठे।
संवाद न्यूूज एजेंसी के प्रतिनिधि ने प्रभारी मंत्री से बातचीत के दौरान एशियाई खेलों में जिले की शून्य भागीदारी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने पर सवाल किया। बता दें कि जिले में पहली बार हो रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 170 महिला और पुरुष तैराक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें लगभग 70 महिला खिलाड़ी शामिल हैं जबकि जिले से महज चार तैराक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
जिला प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ.मंजूर आलम अंसारी व अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।