फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No relief for the accused of 31.28 lakh fraud

Ambedkar Nagar News: 31.28 लाख की ठगी के आरोपी को राहत नहीं

Sat, 10 Oct 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
No relief for the accused of 31.28 lakh fraud
अंबेडकरनगर। नर्सिंग व पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की मान्यता दिलाने के नाम पर कथित रूप से 31.28 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी विनोद कुमार यादव को सत्र न्यायालय से राहत नहीं मिली। न्यायालय ने गोरखपुर निवासी आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, इल्तिफातगंज के मीरानपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक नवीन प्रकाश वर्मा ने संस्थान की मान्यता के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। जुलाई 2018 में आरोपी अपनी टीम के साथ संस्थान पहुंचा और खुद को स्टेट पैरामेडिकल फैकल्टी, लखनऊ का रजिस्ट्रार बताया। निरीक्षण के बाद उसने डेढ़ लाख रुपये लेकर एएनएम, जेएनएम और डीफार्मा समेत अन्य पाठ्यक्रमों की मान्यता के प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रमाणपत्र और संबंधित वेबसाइट बाद में फर्जी पाए गए। आरोपी ने छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद संस्थान में वर्ष 2018-19 से दाखिले शुरू हो गए। वर्ष 2022 तक गतिविधियां चलती रहीं। छात्रों के अंकपत्रों पर पैसिफिक यूनिवर्सिटी, उदयपुर और जयपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नाम देखकर प्रबंधक को संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, 20 सितंबर 2018 से नौ फरवरी 2022 के बीच आरोपी के खाते में 29.78 लाख रुपये भेजे गए। कुल 31.28 लाख रुपये देने का आरोप है। पुलिस से कार्रवाई न होने पर प्रबंधक ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद इब्राहिमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। न्यायालय ने प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता, उन्हें जारी करने के अधिकार और धन के लेनदेन की जांच जरूरी मानते हुए अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed