{"_id":"6aca75492b3467540e0b2adb","slug":"ritik-and-antara-won-gold-in-swimming-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-166783-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तैराकी में रितिक और अंतरा ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तैराकी में रितिक और अंतरा ने जीते स्वर्ण
विज्ञापन
शहर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम शॉर्ट कोर्स सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपिय
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रथम शॉर्ट कोर्स सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी ईशा प्रिया, तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव शिवम कपूर और जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डीएम ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत को सफलता का आधार बताया।
प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार वितरित किए। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक प्रतिभागी को 1100 रुपये दिए गए। मंत्री ने खिलाड़ियों से आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा निखारने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के रितिक शर्मा ने 800, 100 और 50 मीटर फ्री स्टाइल सहित 100 और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अंतरा सिंह ने 100 और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा 100 मीटर व्यक्तिगत मेडले में बाजी मारी।
विज्ञापन
अन्य स्पर्धाओं में 800 मीटर फ्री स्टाइल में अनुराग आर. सिंह और गायत्री, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में सत्यम साहनी और अर्चना निषाद तथा 400 मीटर फ्री स्टाइल में अनुराग आर. सिंह और दीपा यादव प्रथम रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में विराट चौहान और कलावती, 200 मीटर बटरफ्लाई में अखिलेश यादव और अर्चना निषाद तथा 100 मीटर फ्री स्टाइल में रितिक शर्मा और दीपा यादव ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर बैक स्ट्रोक में आलोक और अंशिका श्रीवास्तव भी विजेता रहे।
अन्य विजेताओं में विश्वनाथ आनंद, वरुण ओरुगंटी, गीतिका चौहान, शिखा निषाद, अंशुल कुमार निषाद, कार्तिक साहनी, स्वेता साहनी, अंजलि चौहान, शोनक मलिक, शीतल निषाद, अखिलेश यादव, सृष्टि तिवारी, लाल चंद, आहना तिवारी, सहज ढींगरा, अमन यादव, अनुसरी करमाकर, पूजा निषाद, अंगद विश्वकर्मा, राज चौहान, रोहन चौहान, अभिषांक साहनी, शिवि तिवारी, नंदिनी कन्नौजिया, रिद्धि पांचाल और अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबरपुर आनंद वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी और तैराकी संघ के सचिव मृत्युंजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।