फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raped a teenage girl, blackmailed her to snatch jewelry

Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर जेवर हड़पे

Sat, 10 Oct 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Raped a teenage girl, blackmailed her to snatch jewelry
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में एक किशोरी से कई माह तक दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से सोने-चांदी के करीब 21 जेवर भी हड़प लिए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को जितिया पर्व पर घर से जेवर गायब मिले। शनिवार को शक होने पर भतीजी से पूछताछ की गई। तब उसने कथित घटना की जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, गांव निवासी उमेश कुमार राजभर उर्फ करिया किशोरी को स्कूल जाते समय रोकता था। वह परिवार को जान से मारने की धमकी देकर कई माह से दुष्कर्म कर रहा था। किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को परिवार के सदस्य बीमार भाभी को अस्पताल ले गए थे। इसी दौरान आरोपी ने किशोरी से घर में रखे जेवर लाने को कहा। धमकी के डर से 23 सितंबर को किशोरी बक्से में रखे 21 जेवर आरोपी को दे आई। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed