{"_id":"6ada08dba3101bcfbc0754db","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-vatha-bharata-tarana-ka-capata-ma-aakara-sasa-bha-ka-mata-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर सास-बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर सास-बहू की मौत
अहिरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मुरीदपुर की सास-बहू की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। रेलवे पुलिस और अहिरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने दोनों की पहचान सास-बहू के रूप में की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनके नाम का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। दोनों महिलाओं को वनराजा समुदाय का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों घोंघा बीनने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थीं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर ग्राम प्रधान, कोटेदार और स्थानीय लोगों को बुलाकर दोनों महिलाओं की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहचान की पुष्टि होने के बाद ही मृतकों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।