{"_id":"6a8efa40ca41d7f0ae0502c1","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-saraya-natha-ma-katha-bugdha-bhana-chhata-na-bcana-ka-le-lgaii-chhalga-eka-mal-thasara-lpata-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में सरयू नदी में कूदी बड़ी बहन, छोटी ने बचाने के लिए लगाई छलांग, एक मिली, दूसरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में सरयू नदी में कूदी बड़ी बहन, छोटी ने बचाने के लिए लगाई छलांग, एक मिली, दूसरी लापता
आलापुर क्षेत्र में घर से दवा लेने की बात कहकर घर से निकली जया पांडेय (19) ने चहोड़ा घाट पर सरयू नदी में छलांग लगा दी। इस बीच उसे बचाने के लिए छोटी बहन शुभी पांडेय (15) ने भी छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन जया लापता हो गईं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया है। दोनों घर से करीब 13 किलोमीटर दूर चहोड़ा घाट कैसे पहुंची, यह रहस्य बना हुआ है।
इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि जया का अपने पति सूरज के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की प्राथमिक सूचना 112 नंबर पर जया के पति सूरज ने रामनगर से फोन कर दी थी। जया की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।