{"_id":"6aa15ea98b216b47e40757f2","slug":"video-video-abdakaranagara-bjal-garana-sa-garamanae-ka-mata-acanaka-masama-bthalna-sa-haaa-hathasa-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर: बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत, अचानक मौसम बदलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर: बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत, अचानक मौसम बदलने से हुआ हादसा
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के शिवतारा कमालपट्टी गांव में बुधवार को मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भगवानदास के पुत्र आशाराम गुप्ता (55) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
बुधवार को दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह से दोपहर तक अकबरपुर क्षेत्र में मौसम साफ रहा और हल्की धूप भी निकली। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल घिर आए। करीब साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक होती रही। इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई।
बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन तेज बारिश के कारण अकबरपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
आकाशीय बिजली से हुई मौत की सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।