{"_id":"6a9e95290a77a0797f0eff1f","slug":"video-abdakaranagara-saugdhaka-tharaghatana-ma-mata-calka-ka-paravara-ka-mal-25-lkha-rapaya-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को मिले 25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को मिले 25 लाख रुपये
अंबेडकरनगर: चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की मांग को लेकर वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया। संगठन ने सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और बीमा सुविधा देने समेत 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव ने कहा कि चालक दिन-रात सड़कों पर रहकर परिवहन व्यवस्था को गति देते हैं, लेकिन दुर्घटना या असमय मौत की स्थिति में उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में चालकों और उनके परिवारों के लिए प्रभावी सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है।
ज्ञापन में स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग में निजी कंपनियों की भागीदारी खत्म कर पूरी प्रक्रिया सरकारी विभागों से कराने, सभी जिलों में चालकों की स्वास्थ्य व नेत्र जांच की व्यवस्था और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना लागू करने की मांग की गई।
समिति ने दुर्घटना में चालक की मौत पर परिवार को 25 लाख रुपये, पत्नी को 10 हजार रुपये मासिक विधवा पेंशन और बच्चों को निशुल्क शिक्षा व चिकित्सा सुविधा देने की मांग की। दुर्घटना में स्थायी रूप से दिव्यांग होने वाले चालक को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने की भी मांग शामिल है।
इसके अलावा व्यावसायिक चालकों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उसे ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ने, चालक परिवारों को आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने तथा पेट्रोलियम, एंबुलेंस, सरकारी वाहनों और बसों में कार्यरत संविदा चालकों को स्थायी कर सरकारी वेतन देने की मांग की गई। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र यादव, विवेक यादव, कमलेश, राजेश यादव, दीपक कुमार, रमेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।