{"_id":"6a95501a9e6ecbae180752d5","slug":"video-abdakaranagara-ma-aalpara-ka-janamathatha-para-sapa-ka-hallbl-tahasal-ma-garaja-sapaii-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में आलापुर के जनमुद्दों पर सपा का हल्लाबोल, तहसील में गरजे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में आलापुर के जनमुद्दों पर सपा का हल्लाबोल, तहसील में गरजे सपाई
अंबेडकरनगर में बिजली, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को तहसील मुख्यालय आलापुर पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग जुटे। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम आलापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह को सौंपा गया।
विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि आलापुर क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की बदहाली झेल रही है। राजेसुल्तानपुर और जहांगीरगंज में विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने, जर्जर तार बदलने, गलत बिजली बिलों का निस्तारण और ओवरलोडिंग की समस्या दूर नहीं हो रही है। इससे प्रतिदिन हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं।
किसानों को उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और नहरों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार की अनदेखी से अन्नदाता परेशान है। रामनगर व जहांगीरगंज में बाईपास निर्माण, अशरफाबाद से कबही अंजनपुर तक जर्जर सड़क की मरम्मत तथा रामनगर सीएचसी को उच्चीकृत कर 100 शैय्या का अस्पताल बनाने की मांग की गई।
बाढ़ प्रभावित कम्हरिया, आराजी देवारा और मंसूरगंज की समस्याओं के स्थायी समाधान के साथ जहांगीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक कोटिया और वार्ड 16 पुरानी बाजार समेत अन्य इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुधारने की मांग भी रखी गई। सपा नेताओं ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।
वरिष्ठ नेता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता लंबे समय से परेशान है। प्रशासन को जनहित की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देकर मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व प्रमुख प्रमोद दत्त, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, राहुल दत्त, यशवर्धन, विद्या सिंह भारती, कृष्ण कुमार पांडेय, बांकेलाल गौतम, रामप्यारे निषाद समेत अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।