{"_id":"6af9af8a92ed0a416005afaa","slug":"video-abdakaranagara-dabta-saraya-ka-araghaya-thakara-varata-mahalo-na-maga-sakha-samathathha-ka-kamana-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी सुख समृद्धि की कामना
नरेंद्र आर्य
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:41 PM IST
Link Copied
रविवार को पावन छठ महापर्व पर अकबरपुर के तमसा घाट व शिवाला घाट समेत जलालपुर के उस्मापुर स्थित शिवाला घाट पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं ने नदी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
इस दौरान पूरे घाट का वातावरण भक्तिमय रहा। छठ पूजा ग्रुप के संरक्षक नीरज अग्रहरि और अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में झांकी टीम की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ व्रत की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता अंशुमान सिंह, संजीव मिश्र, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, देवेश मिश्र, मानिकचंद सोनी, मीडिया प्रभारी विकास कुमार निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष पिमो शत्रुघ्न सोनी, बेचन पांडेय, आशीष सोनी और अरुण मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।