{"_id":"6aedb577eb744d73000491fe","slug":"video-mega-cricket-tournament-organized-players-from-mamoli-deliver-an-exciting-performance-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, ममोली के खिलाड़ी जीत ने रोमांचक प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, ममोली के खिलाड़ी जीत ने रोमांचक प्रदर्शन किया
मुड़पेला गांव में चल रहे मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान ममोली गांव के खिलाड़ी जीतू ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया और मैदान पर धूम मचा दी। जीतू ने लगातार तीन छक्के जड़कर एक रोमांचक मुकाबले में ₹500 का नगद पुरस्कार अपने नाम किया।
आयोजकों के अनुसार, इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से कुल 16 टीमें हिस्सा लेने आई हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार, 6 नवंबर को हुआ। टूर्नामेंट में प्रतिदिन 5 मैच खेले जा रहे हैं।इस रोमांचक प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार, 12 नवंबर को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम का फैसला होगा। टूर्नामेंट के आयोजक प्रदीप तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करना और युवाओं में खेलकूद के प्रति उत्साह बढ़ाना है। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।