Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : धनतेरस पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी, 1800 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Sat, 07 Nov 2026 12:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 12:24 PM IST
सार

धनतेरस पर प्रयागराज के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और संपत्तियों तक की खरीदारी ने कारोबार को नई ऊंचाई दी। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर 1800 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। पिछले दो वर्षों के मुकाबले बाजार में उत्साह और खरीदारी का रुझान अधिक नजर आया।

विज्ञापन
Goddess Lakshmi showers blessings on Prayagraj markets Dhanteras; business turnover estimated 1,800 crore.
Dhanteras 2026 : प्रयागराज में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

धनतेरस पर बाजारों में जमकर लक्ष्मी बरसी। पंच महोत्सव (इस बार छह दिन) के पहले दिन बाजार झूम उठा। देर रात तक कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानें खुली रखीं। बाजार में खरीदारी, प्रॉपर्टी के बैनामा और वाहनों की खरीद से शहर की रौनक बढ़ गई।



दोपहर बाद जानसेनगंज, कटरा, चौक, सिविल लाइंस, कोतवाली, राजरूपपुर, सुलेमसराय, मुफ्तीगंज, रामबाग, धूमनगंज, ठठेरी गली, दारागंज और अल्लापुर सहित तमाम इलाके लोगों की भीड़ से पट गए। छह दिवसीय पर्व का आगाज धनतेरस के दिन से शुरू हो गया। लोगों ने अपने घरों और दुकानों में सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा-अर्चना की।

जानकारों के अनुसार, इस छह दिवसीय पर्व के दौरान इस बार और अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल के अनुसार धनतेरस पर्व पर वर्ष 2024 में करीब 1500 करोड़ रुपये और 2025 में 1600 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार धनतेरस के दिन 1800 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Trending Videos
Goddess Lakshmi showers blessings on Prayagraj markets Dhanteras; business turnover estimated 1,800 crore.
धनतेरत पर प्रयागराज के चौक इलाके में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

धनतेरस पर पांच करोड़ रुपये की झाड़ू बिकी

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के अनुसार धनतेरस पर करीब पांच करोड़ रुपये का झाड़ू का व्यापार हुआ। बेनीगंज के केदार, चौक के मनीष और सिविल लाइंस के दुकानदार मनोज ने बताया कि 200-250 रुपये में झाड़ू बिके। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री अधिक हुई।

गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और घंटियों की रही मांग

पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी खूब खरीदी गईं। मिट्टी की प्रतिमाओं के साथ पीतल और संगमरमर जैसी परिष्करण वाली मूर्तियां भी लोकप्रिय रहीं। रंग-बिरंगी घंटियां भी खूब बिकीं। इसके अलावा, सजावटी सामान और खिलौने भी लोगों ने खरीदे।

Goddess Lakshmi showers blessings on Prayagraj markets Dhanteras; business turnover estimated 1,800 crore.
प्रयागराज में धनतेरस पर खरीदी गईं गणेश और लक्ष्मी सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां। - फोटो : अमर उजाला।

(कैट) के अनुसार धनतेरस पर कारोबार का अनुमान

बाजार

वर्ष 2026 (अनुमानित)

वर्ष 2025

रियल एस्टेट और जमीन

200 करोड़

150 करोड़

सराफा बाजार

900 करोड़

800 करोड़

ऑटोमोबाइल सेक्टर

400 करोड़

330 करोड़

बर्तन व अन्य

40 करोड़

35 करोड़

इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल

80 करोड़

75 करोड़

मिठाई व नमकीन

23 करोड़

20 करोड़

ड्राई फ्रूट

20 करोड़

15 करोड़

सजावटी सामान व झालर

23 करोड़

22 करोड़

पटाखे व अन्य

5 करोड़

3 करोड़

फर्नीचर

32 करोड़

30 करोड़

लाई, लावा व गट्टा

26 करोड़

25 करोड़

पूजन सामग्री व मूर्ति

20 करोड़

18 करोड़

अन्य

45 करोड़

50 करोड़

सभी आंकड़े करोड़ रुपये में हैं।

नोट: दिए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 का कुल अनुमानित कारोबार 1814 करोड़ रुपये और वर्ष 2025 का कुल कारोबार 1573 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Goddess Lakshmi showers blessings on Prayagraj markets Dhanteras; business turnover estimated 1,800 crore.
प्रयागराज में चौक के ठठेरी बाजार में धनतेरस पर रही बर्तनों की खनक। - फोटो : अमर उजाला।

चौक, कटरा में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रही रोक

धनतेरस और दिवाली की खरीदारी के लिए शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने दोपहर 12 बजे से कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदियां लागू कर दी।

रामबाग से चौक, मनमोहन से कटरा, जानसेनगंज से घंटाघर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा और भारी सामान ढोने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इसके अलावा, जीरो रोड और जानसेनगंज की ओर भी ई-रिक्शा के जाने पर प्रतिबंध रहा। चौक, जानसेनगंज और आसपास के बाजारों में त्योहारी खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस ने यह कदम बाजारों में खरीदारों की भीड़ और वाहनों के दबाव से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए उठाया।

विज्ञापन
Goddess Lakshmi showers blessings on Prayagraj markets Dhanteras; business turnover estimated 1,800 crore.
प्रयागराज में चौक के ठठेरी बाजार में धनतेरस पर रही बर्तनों की खनक। - फोटो : अमर उजाला।

33 पॉइंटों पर पुलिस बल तैनात

पुलिसकर्मी रामबाग, चौक, जीरो रोड और जानसेनगंज की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों से भेजते रहे। ई-रिक्शा चालकों को भी प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से रोका। एसीपी यातायात सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जाम से निपटने और वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए शहर में कुल 33 पॉइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed