{"_id":"6afebe2692c83da5d8031f4a","slug":"video-it-is-essential-for-women-to-be-screened-for-gestational-diabetes-as-soon-as-they-become-pregnant-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्भधारण करते ही महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भधारण करते ही महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच जरूरी
गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह शुरुआती दिनों में ही जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच करा लें। महिलाओं को 75 ग्राम ग्लूकोज पानी में डालकर पिलाएं और दो घंटे बाद शुगर की जांच करें। ऐसे में अगर शुगर 140 के ऊपर है, तो मधुमेह रोग विशेषज्ञ से संपर्क करके दवा या फिर इंसुलिन शुरू कर दें। ऐसा होने से जच्चा व बच्चा दोनों डायबिटीज से सुरक्षित रहते हैं।
यह बातें मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन व एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की तरफ से विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज कॉन्क्लेव कार्यक्रम के दौरान मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच छह बार जरूरी है।
कार्यक्रम में अस्पताल के सामान्य वार्ड और आईसीयू में बढ़े रक्त शर्करा के उपचार पर भी चर्चा हुई। बच्चों और किशोरों में टाइप-1 मधुमेह तथा मधुमेह से जुड़े मानसिक तनाव पर भी सत्र हुए। मधुमेह फुट संक्रमण, हड्डी तक पहुंचे संक्रमण और अंग बचाने के उपायों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।